STORYMIRROR

Rashmi Mishra

Abstract

4  

Rashmi Mishra

Abstract

क्यों जलता पागल परवाना

क्यों जलता पागल परवाना

1 min
416

दीपशिखा तो कर्म निरत है

क्यों जलता पागल परवाना

चूम- चूम कर झूम-झूम कर

क्यों होता इतना दीवाना !


जल-जल कर एक वर्तिका

निज अस्तित्व मिटा देती

हटा तिमिर घन घोर घटा

भटके को राह दिखा देती!!


प्राण पतंगा अपने देता

 जग को क्या दे पाता है

उसका जीवन और मरण

परहित के काम न आता है!!


है महान उद्देश्य दीप का

घर-घर पूजा जाता है

शीश बिठाता है जग उसको

परहित काम जो आता है !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract