STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

कुछ तो बोलो न

कुछ तो बोलो न

1 min
622


आखिर कब तक मौन रहोगे

कब तक यूँ बेचैन रहोगे

तटबंध सह सकेंगे सैलाबों के

कब तक भला महफूज रहेंगे।

मन के गुबार बाहर कर दो

अपनी पीड़ा को स्वर दो,

भला नहीं इससे कुछ होगा

अब तुम अपना मौन तोड़ दो।

बेचैनी से बच जाओगे

घुट घुट जीने से बच जाओगे

अब सारे तटबंध खोल दो

आखिर अब कुछ तो बोल दो।

मौन नहीं कुछ हल देगा

बस पीड़ा को स्वर देगा

अच्छा है खुद स्वर दे दो

मौन छोड़ तुम ही बोल दो।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract