क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर नमन ✍️
क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर नमन ✍️
आजाद ने कहा हम वतन की आजादी रहेंगे लेकर
अंग्रजों वतन छोड़ना होगा हम मुकाबला करेंगे डटकर
हम सच्चे वीर सपूत है भारत माता के हमें पसंद नहीं है गुलामी।
न झुके ,न रुके ,और जमकर रहे डटे जब दुश्मन से घिरे तो स्वयं के पिस्तौल की गोली पड़ी खानी ।
ऐसे अमर शहीद वीर सपूत चन्द्रशेखर आजाद जी की अमर गाथा की अमर यश है कहानी ।
आजाद ,आजाद कर गए प्राणों की आहुति देकर
कोटि-कोटि नमन करते आज जन्मदिन के उनपर ।
साथियों ऐसे वीर सपूत की कुर्बानियों को कभी न भुलाएं।
इस देश की आजादी के मूल्यों को आज के नेताओं के नेतृत्व से बचायें।
अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामना
*ज्ञानेन्द्र यादव*
