STORYMIRROR

PRIYANSHI VERMA

Inspirational Children

4  

PRIYANSHI VERMA

Inspirational Children

कोशिश कर हल निकलेगा।

कोशिश कर हल निकलेगा।

1 min
391

कोशिश कर, हल निकलेगा

आज नहीं तो, कल निकलेगा।

अर्जुन के तीर सा सध

मरूस्थल से भी जल निकलेगा।


मेहनत कर, पौधों को पानी दे

बंजर जमीन से भी फल निकलेगा।

ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे

फ़ौलाद का भी बल निकलेगा

जिंदा रख, दिल में उम्मीदों को

गरल के समंदर से भी गंगाजल निकलेगा।


कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की

जो है आज थमा-थमा सा, चल निकलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational