कोरोना वारियर्स बनना है
कोरोना वारियर्स बनना है
कोरोना वारियर्स बनना है कोरोना को हराना है,
कोरोना ने संपूर्ण विश्व में हाहाकार मचाया है ,
विश्व में 180 के करीब देशों को बुरी तरह प्रभावित कराया है,
चीन से शुरू होकर पांचों महाद्वीपों को बुरी तरह रुलाया है
जिन्हें था आपने ऊपर या अपनी चिकित्सा व्यवस्था के ऊपर गर्व ,
उन्हें रोने पर विवश किया है
संपूर्ण विश्व को घरों में कैद करके रख दिया है,
लेकिन उन्हें छोड़ दिया है जिन्होंने सामाजिक दूरी को अपनाया है ,
उन्हें प्रभावित नहीं किया जिन्होंने व्यक्तिगत सफाई को अंगीकार किया है ,
उन्हें बिल्कुल नहीं छेड़ा जिन्होंने अपने घर में रहना स्वीकार किया है ,
इसने रुलाया उन्हीं को जिन्होंने अपने स्वास्थ्य को नकारा है
रुलाया उन्हींको जिन्होंने योगा के महत्व को स्वीकार नहीं किया है ,
रूलाया उनको जिनके लिए स्वस्थ होने या स्वस्थ ना होने का कोई महत्व नहीं ,
अब बारी भारत की है जिसने इसे भगाने का पूरा इंतजाम किया है
21 दिन के लॉक डाउन में स्वस्थ रहने की प्रतिज्ञा कराई है
हम 130 करोड़ भारतवासियों को कोरोना वारियर्स बनाया है
हमें कोरोना वारियर्स बनना है कोरोना को हराना है
कोरोना को देश से भगाना है हमने पहले भी महामारियो को भगाया है
अब कोरोना को भगाना है कोरोना को हराना है
