STORYMIRROR

Shruti Sharma

Inspirational

4  

Shruti Sharma

Inspirational

जीवन नाम है संघर्ष का

जीवन नाम है संघर्ष का

1 min
83


जीवन नाम है संघर्ष का

वो संघर्ष

जो प्रेरणा देता है आगे,

और आगे बढ़ने का।


जीवन नाम है समर्पण का

जो सिखाता है कि,

अपनो के लिए त्याग

और बलिदान दो।


जीवन नाम है दृढ़ता का

जो कहता है,

अटल और अडिग रखो

अपने इरादों को।


जीवन नाम है रौशनी का

जो समझाता है कि

बनो मशाल अंधेरा

चीरने को।


जीवन नाम है ख़ुशहाली का

जो बताता है कि

खुश रहो और खुश रखो

अपनो को।


जीवन नाम है प्रेम का

जो कहता है कि

करो आलोकित प्रेम से

सभी के पथ को।


होगा फिर स्वर्णिम जीवन तुम्हारा

दुःख ना आएगा फिर दोबारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational