STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

जीवन के रंग

जीवन के रंग

1 min
243

जिंदगी मे रंगों का विशेष महत्व होता है।

कुदरत के सात रंगो का अपना विशेष महत्व  

होता है।

इंद्रधनुष के सतरंगी  रंगो से आकाश का सौदर्य  

अद्भुत लगता है।


वसुंधरा का श्रृंगार हरियाली से सौम्य लगता है।

देशभक्ति की सौरभ लेकर महके केसरिया रंग निराला।

लाल रंग लहू का, रक्तदान दिवस को दर्शाता। 

श्वेत रंग से शन्ति की सुगंध दमकती है। 


हर एक रंग की छवि सूर्य की किरणो से दमकती है।

प्यार का रंग है सबसे गहरा, प्यार गर हो निस्वार्थ 

उसमे विश्वास की चाशनी उडेलकर

करलो हर दिल में वास।


विश्वास का रंग दिखता नहीं, जब हो जाए 

फिर कोई कालिमा से ना छल पाए।

प्यार भरा दिल टूट गया तो रंग नीरस हो जाए।

प्यार, सद्भावना, सहयोग जीवन में घुल गया

तो जीवन सरस हो जाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational