STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

हमारे त्योहार

हमारे त्योहार

1 min
406

हम सब भारतीय सनातनी हिंदू हैं

हमारे तीज त्योहारों का बड़ा भाव है

मान सम्मान संग त्योहारों संग

इनका विशिष्ट हर्षोल्लास है।


अब ये तो आप सबको पता है 

कि हमारे भारतीय पर्व, तीज त्योहार

हमारे सनातनी संस्कार है,

हर पर्व तीज त्योहार का अनोखा उपहार है

क्षेत्र धर्म जाति भाषा से ऊपर

हमारे तीज त्योहार हम सबको जोड़ते हैं


हमारे रिश्तों की कड़ियों को मजबूत करते हैं,

धरती गगन, प्रकृति, पेड़ पौधे, जल, जंगल, जमीन

पशु पक्षियों, जीव जंतुओं, संजीव निर्जीव की

अनंत महत्ता को दर्शाते हैं हमारे तीज त्योहार

हमें बताते समझाते हैं,


हमें अपने सहारे खुशियों की सौगात सौंपते हैं

हमें साफ सफाई, सभ्यता, संस्कार और संस्कृति के

नव जागरण का अवसर देते हैं,

हमें एकजुट होने का बहाना देते हैं,


बड़ों का आशीर्वाद लेने

और छोटों के लिए आशीर्वाद पाने का

त्योहार ही हमें अवसर देते हैं,

हमारे टूटे मन और बिखरी जिंदगी में

नव उर्जा और नव उल्लास का संसार देते हैं,

मेरा मानना है कि हमारे तीज त्योहार ही


हमारे जीवन को नया आयाम देते हैं

और हमें जीते जी मरने से बचाते हैं,

इसीलिए तो हमारे भारतीय तीज त्योहार

सारी दुनिया में आज जगह पाते जाते हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract