STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

हिंदुस्तान बड़ा प्यारा है

हिंदुस्तान बड़ा प्यारा है

1 min
17

हिंदुस्तान मेरा बड़ा प्यारा है

सबकी आंखों का ये तारा है

सूरत इसकी बड़ी मनमोहनी,

ये पूनम का चांद हमारा है


हमारे हिंदुस्तान को ख़ुदा ने,

जन्नत से ज्यादा सँवारा है

हिंदुस्तान मेरा बड़ा प्यारा है

लगता फ़लक का सितारा है


भारत देश तन से ही नहीं,

मन से भी बड़ा खूबसूरत है,

इसका मन सोने का तारा है

ये सत्य-अहिंसा का नारा है


हर धर्म के लोग यहाँ रहते है,

सभी का ये गुलिस्तां प्यारा है

इसके लिये वो जीते-मरते है,

सब के हृदय का ये सहारा है


हिंदुस्तान मेरा बड़ा प्यारा है

सबकी आंखों का ये तारा है!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational