STORYMIRROR

gyan ki pathshala sarkari school

Inspirational

4  

gyan ki pathshala sarkari school

Inspirational

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
526

हिंदी का मान हिंदी का सम्मान

कर रहे हम देश का अपमान

इंग्लिश आज की मजबूरी है

हिंदी से सभी की दूरी है


माता जी पिता जी भी इंग्लिश हो गए

जीते जागते मोम और डेड हो गए

विश्व गुरु का पद छिन्न-भिन्न हो गया

देश हिंदुस्तान से इंडिया हो गया


संस्कृत,वेद और सभ्यता का महत्व गौण हो गया

इंग्लिश चकाचौंध में देश का युवा अंधा हो गया

शब्दों की कुछ कुटाई और तुड़ाई कर दी है

ताई,चाची और मौसी सबकी आंटी कर दी है


कैसी विडंबना मेरे देश में हो गई है 

हिंदी की मजबूती हिंदी पखवाड़े से हो रही है

हिंदी का मान हिंदी का सम्मान

कर रहे हम देश का अपमान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from gyan ki pathshala sarkari school

Similar hindi poem from Inspirational