STORYMIRROR

Gaurav Mittal

Inspirational

4  

Gaurav Mittal

Inspirational

हार हमको खुद से लड़ना सिखाये

हार हमको खुद से लड़ना सिखाये

1 min
448

जितनी मेहनत की है हमने, वो तो कामयाब हो

अब कोई भी नाकामी न इन हाथों के पास हो।

जिंदगी में कभी भी हम असफल ना रहें

जीवन के उस पथ पर बस आगे ही बढ़ते रहें।


पर हार भी जीवन में उतनी ही जरुरी होती है

जितना जीतने की आवश्यकता होती है।

जब हार कर चोट दिल पर लग जाती है

तब जीवन में हमको मंजिल भी मिल जाती है।


हार तो रुलाती है, हार उभार जाती है

जीवन की मुश्किलों को सहना सिखाती है।

कठोर वो बनाती है, जुनून भर जाती है

जाने हमको क्या क्या सीख दे जाती है।


हार तड़पाती है, आग भड़काती है

रक्त के प्रवाह को तेज कर जाती है।

जीतने का मार्ग वो हार दिखलाती है

हमको बुलंदियों तक एक हार पहुंचाती है।


कि जीत तो शायद घमंड भर जाती है

हमारे सारे सपनों को चूर कर जाती है।

पर हार हमको खुद से लड़ना सिखाती है

मन में कोई घमंड हो तो उसे तोड़ जाती है।


हार सिर्फ हमको हरा नहीं जाती है

और भी ज्यादा प्रेरित कर जाती है।

हार के बाद सब की विजय जरूर होती है

यह तो बस गौरव की सोच कहती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational