STORYMIRROR

Prasad Rajan Kr

Abstract

4  

Prasad Rajan Kr

Abstract

गवाही इतिहास की

गवाही इतिहास की

1 min
363

विजयी योद्धाओं के पराक्रम का,

गुमनाम मेहनतकशों के श्रम का,

घटनाओं - दुर्घटनाओं के क्रम का,

लेखा-जोखा भर होता है इतिहास,

बीते कल की लाश ढ़ोता है इतिहास!


खून से सींची हुई ज़मीन का,

सेज से खींची हुई नाज़नीन का,

मौत के सौदागरों के दीन का,

सिर्फ एक अफसाना है इतिहास,

ज़ुर्म छुपाने का बहाना है इतिहास!


खँडहर के गौरवशाली अतीत की,

दरबारियों के विरूदावली गीत की,

साम-दाम-दण्ड-भेद वाली जीत की,

झूठी - सच्ची कहानी है इतिहास,

लिखी से ज्यादा जुबानी है इतिहास!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract