STORYMIRROR

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Abstract Inspirational Children

4  

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Abstract Inspirational Children

गुस्सा हो क्या?

गुस्सा हो क्या?

1 min
300

गौरैया

तुम कहां हो

अब तुम

आती नहीं

गुस्सा हो क्या

कल तक

तुम सब

झुंडों में

मुंडेर पर

आती थी

खूब

चहचहाती थी

अपनी

चहचहाहट से

चहुँ ओर

वातावरण में

रस घोलती थी

फिर आंगन में

उतर आती थी

आंगन में बिखरे

दाने को

अपना निवाला

बनाती थी

आंगन में ही

रखे सकोरे में

पानी भी पीती थी

पंख भीगो भिगोकर

खूब नहाती थी

फिर फुर्र से

तुम सब उड़ जाती थी

अब तुम सब कभी भी

आती नहीं

आंगन का दाना खाती नहीं

यूं ही पड़े रह जाते हैं दाने

तुम सब कहां चले गए

गुस्सा हो क्या 

हमें बता देना 

हम तुम्हें मनाएंगे। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract