दृढ़ संकल्प
दृढ़ संकल्प
हर मुश्किल होती आसान,
कुछ करने की यदि लो ठान।
रास्ते खुद ही बनते जाते,
मंजिल हो जाती आसान।
बिन परिश्रम चखा है किसने,
मधुर सफलता का स्वाद।
बदल जाती है किस्मत की रेखा,
मन से करो तुम एक प्रयास।
लक्ष्य प्राप्ति ,का कठिन मार्ग,
बस पाना है ठानो तुम।
विघ्न कई आएंगे लेकिन,
बाधाओं से ना घबराना तुम।
दो हाथों में बंद है किस्मत,
बस इतना ही जानो तुम।
खुद पर रखो अटल भरोसा,
बस चंचल मन को संभालो तुम।
कुछ भी असाध्य नहीं जग में,
सब कुछ कर सकते हो तुम।
दृढ़ संकल्प ,ईमानदार कोशिश,
दुनिया बदल सकते हो तुम।
हर मुश्किल होती आसान,
कुछ करने कि यदि लो ठान।
रास्ते खुद ही बनते जाते,
मंजिल हो जाती आसान।
