STORYMIRROR

Meghana Veerwal

Inspirational

4  

Meghana Veerwal

Inspirational

धरती मां का बेटा कहलाया

धरती मां का बेटा कहलाया

1 min
404

देश पर मिटने वाले सरहद पर अपना खून जलाया,

कर बलिदान वतन के खातिर अपना ही परचम लहराया।

मायूस ना हो शहीदों की हर मां से ये गुजारिश है,

सिर्फ तेरा नहीं... ये धरती मां का बेटा कहलाया।


सीने में आग लिये खुद को इस काबिल बनाया,

ना झुकने देंगे सर वतन का इंकलाब का नारा लगाया।

तमन्ना थी आजादी की हँसते हँसते चढ़ गए सूली,

सिर्फ तेरा नहीं... ये धरती मां का बेटा कहलाया।


अंगारों पर चल चल के आजादी से ब्याह रचाया,

हुए बलिदान खुद मगर हर एक को भगत सिंह बनाया।

खत्म ना होगी वीर सपूतों के संघर्षों की कहानी,

सिर्फ तेरा नहीं.. ये धरती मां का बेटा कहलाया।


कैसे बखान करूँ... ओ भारत के वीर सिपाही,

लाल रंग का इतिहास है हमारा पढ़ते पढ़ते आँखें भर आयी।

नमन शहीदों व गर्व है हमें भारत के वीर सपूतों पर,

जो एक मां का नहीं... धरती मां का बेटा कहलाया।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational