STORYMIRROR

Vallari Achhodawala

Inspirational

4  

Vallari Achhodawala

Inspirational

चुप रहके

चुप रहके

1 min
356


देखो,रुह में हजारों गिले शिकवे तडपते हैं,

आंखो में गम, दिल में सवाल पनपते हैं

चुप रहके, फिर भी सबकुछ बोलना है।


कभी अंधे, कभी गूंगे, बेसहारे होते रिश्ते,

कभी खून के रिश्ते से गहरे होते रिश्ते,

चुप रहके, *बिछडते रिश्ते* को जोडना है।


सबको साथ लेकर कलकल नदियां बहती है,

आंधी-तूफान में मुसीबतों से खुद ही लडती है,

चुप रहके, सरल बनके,जीवन में आगे बढना है।


बादलों के किले में नग कहानी लिखता है,

नजदीक से देखो तो कितने रहस्य से घिरा है,

चुप रहके, हँसते हुए, मुसीबतों से टकराना है।


नीले आसमान में सिर उठाकर सूरज उगता है,

रोशनी को साथी बनाए घने अंधेरे से लडना है,

चुप रहके, हर एक कारण को मिटाना है।


मंद मंद पवन पेड संग कैसे थिरकती है,

बावरी बन, पंख लिए, सनसन बहती है,

चुप रहके, बेफिक्र बन, जीवन में झूमना है।


विश्वास की लौ मन में जलाके रखना है,

विकास का दीपक लेकर आगे बढना है,

चुप रहके, सजे-धजे सपनों को सजाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Vallari Achhodawala

Similar hindi poem from Inspirational