STORYMIRROR

Amitabh Mishra

Inspirational

4  

Amitabh Mishra

Inspirational

भारत माता की संतानें....

भारत माता की संतानें....

1 min
269

शीश कटे तो कट जाने दो हमें नहीं है गम 

भारत माता की संतानेंं नहीं किसी से कम

जननी जन्मभूमि की महिमा स्वर्ग लोक से न्यारी

हमें हमारी भारत माता प्राणों से भी प्यारी 

मातृभूमि के लिए समर्पित मिट जाएंगे हम

भारत माता की संताने नहीं किसी से कम

अन्न जहां का हमने खाया और किया पय पान 

त्याग तपोमय और दिव्यता जिस भू की पहचान 

आत्मोन्नति के लिए जहां देवों के बड़े कदम

भारत माता की संताने नहीं किसी से कम

चारों ओर हमारे दुश्मन किंतु नहीं भयभीत 

हम सब पथ पर चलने वाले होगी अपनी जीत

जोर लगा ले चाहे जितना रिपु होगा बेदम

भारत माता की संताने नहीं किसी से कम।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational