STORYMIRROR

surya pratap singh

Inspirational

4  

surya pratap singh

Inspirational

भारत के सैनिक

भारत के सैनिक

1 min
302

विजय हेतु वीरों ने, अपने प्राण गवाएं।

याद करेंगे उनको, सादर शीश नवाएं।


सूर्य कर रहा याद सभी बलिदानों को।

पुजूँ सब को, भारत के भगवानों को।


राष्ट्रप्रेम मे सैनिक क्या क्या कहता है।

सीमापर कितनी कठिनाई से रहता है।


मैं भारत का सैनिक तत्पर खड़ा रहूँगा।

लड़ने की खातिर सीमापर सदा रहूँगा।


अपनी छाती पर, बारूदे भले सहूँगा।

लेकिन मैं बिना विजय के नहीं रहूँगा।


दुश्मन की गोली से पीछे नहीं हटूँगा।

गोला बारूदों को लेकर, वहीं डटूँगा।


तिरंगे को फहराकर दम दिखलायेंगे।

दुश्मन को अपनी ताकत बतलायेंगे।


भारत माता की जय का उद्घोष करेंगे।

जितने दुश्मन सबको जमिदोज करेंगे।


जब भी वो याद करेंगे , जौहर अपना।

उनको आएगा एक ,भयानक सपना।


तूफानों से नहीं कभी , अब डरना है।

आंधी अथवा वर्षा, हंसकर सहना है।


दुर्गम राहें जितनी सब आसान बनाएंगे।

पर्वत जितने आगे आके, राह सुझायेंगे।


अपने देश की खातिर हद से गुज़र जाएँगे

मतवाले सैनिक हैं नाम अमर कर जाएँगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational