STORYMIRROR

Ritesh Mishra

Abstract

3  

Ritesh Mishra

Abstract

अंतर

अंतर

1 min
352

गाँव से दूर

गलियारे के किनारे

एक झोपड़ी

बनी तार के पत्तों से

था जहाँ पीने वालों का बसेरा।


संध्या से आधी रात तक

आते थे पीने वाले

शौकिया, तो कुछ गम के मारे

लड़खड़ाते हुए खुद को संभाले।


गुजरी कभी वर्दी वालों की टोली

भाग खड़े हुए सब

पर अब,

अब वहाँ आलीशान इमारत है।


बीयर बार के नाम पर

अब भी आते हैं

शौकिया और गम के मारे

लड़खड़ाते हुए खुद को संभाले

अंतर सिर्फ़ इतना है

स्वागत में खड़े हैं वर्दी वाले।


Rate this content
Log in

More hindi poem from Ritesh Mishra

Similar hindi poem from Abstract