STORYMIRROR

Dr Mahima Singh

Inspirational

4  

Dr Mahima Singh

Inspirational

अहंकार

अहंकार

2 mins
312

तुम पिघलोगे कैसे

अहंकार के साथी ईष्र्या क्रोध की ज्वाला जो जला के कर दे

भस्मी भूत जो ना समझे तो तय है

सब स्वाहा होना ,मेरा कहा मानो तुम ।

हृदय के आंगन मे झांक लो

एक बार तो मानो तुम बात मेरी।

जब तक ना झाकोगे तब तक तुम पिघलोगे कैसे!

जब तक फेरा न लगाओगे हृदय के आंगन का

तब तक गलोगे कैसे !

गलोगे तभी तो मिटोगे,

मिटोगे तभी तो तुम्हारा अह छूटेगा ।

हैं, छोड़ना कठिन अहंकार को ,

यह मीत है बिन बुलाया यह साथ भी नही 'छोडता

जल्दी जब तक साथ न छुटेगा

तुम्हारा इस *मैं' *से 

होगा कैसे उजाला 

तेरे अंदर बाहर 

अहा ! तुम सरल सरिता से

बहो तो दूसरे के हृदय में

बहो तो  

आप ही गल जाएगा धीरे-धीरे तुम्हारा अहंकार

तब होगा नजारा तुम्हे ! कि है,

हृदय धड़कता तुम सा ही औरो के भी

हृदय में तब तुम्हे दंभ अपना व्यर्थ लगने लगेगा

तब तुम एहसास करोगे, मानोगे

की , ठीक तुमसा ही तो है, बैठा दूसरे के भीतर भी

तब तुम जान जाओगे की जो फास़ले है 

है वो बाहरी 

 अदर है जो धड़कता हृदय वो एक ही सा है।


जो सीख लो तुम हृदय में झाकना तो 

सफल होगे मापने में गहराई और जान जाओगे कि रास्ते

अनेक है ,पर सफल

प्यार, त्याग , धैर्य

ही सफल सजग पथ है।

पधिक तेरा जो ले जाएगा

उच्चतम जीवन आर्दश की ओर।

यही हम है

यही हमारी पहचान 

हृदय के आंगन में

झांक लो एक बार

मानो तो तुम बात 

मेरी जब तक ना झांकोगे

तुम पिघलोगे कैसे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational