STORYMIRROR

Kumar Gaurav Gupta

Inspirational

3  

Kumar Gaurav Gupta

Inspirational

आज़ादी

आज़ादी

1 min
180

आज़ादी किसी के लिए जुनून है, तो किसी के लिए सुकून है

आम आदमी के लिए एक दिन का जशन है,

तो सेना के लिए हर दिन का जतन, नेताओं के लिए रैली है,

पर सेनानियों की यह शैली है

नयी पीढ़ी के लिए आज़ादी सिर्फ एक शब्द है,

पर बलिदानियों के लिए स्मृतियों की पुस्तक पर आज़ादी है क्या ?

तिरंगे ने बतलाया!

हिमालय की सफेद बर्फ पर अपने केसरी लहू का कालीन बनाकर

हर दिन हर वक़्त जब सैनिक अपने देश की हरित समृद्धि की कामना करता है

वो है आज़ादी वो है आज़ादी वो है आज़ादी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational