STORYMIRROR

Gurpreet Sharma

Children Others

4.5  

Gurpreet Sharma

Children Others

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ

1 min
27

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ,

हरा-भरा संसार बसाएँ।

वातावरण को स्वच्छ बनाएँ,

जग में खुशियाँ हम फैलाएँ।


चारों ओर हरियाली छाए,

पेड़ न कोई कटने पाए।

धरती पर जीवन लहलहाए,

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ।


हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए,

जिससे प्रदूषण घट जाए।

कसम अब हम ये खाएँ,

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ।


पेड़ों से हमें जीवन मिलता,

इनसे मौसम-चक्र है चलता।

सबको अब ये बात बताएँ,

चलो-चलो कुछ पेड़ लगाएँ।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Children