STORYMIRROR

Dr. Ranjana Mishra

Inspirational

4  

Dr. Ranjana Mishra

Inspirational

यही तो समय है

यही तो समय है

1 min
681

यही तो समय है तुम अब जाग जाओ 

धरा का तिमिर कोई अब तो मिटाओ

 उठो खाक कर दो निरक्षरता को तुम

 उठो जागरण का कोई गीत गाओ

 उठो नष्ट कर दो जगत का अंधेरा

 उठो अब प्रगति का विगुल तुम बजाओ

 यही तो समय है तुम अब जाग जाओ

 उठो अपनी शक्ति को पहचानो अब तुम

 उठो साक्षरता का दीपक जलाओ

 उठो राग भर दो जन-जन में अब तुम

 उठो सोई ताकत को फिर से जगाओ

 यही तो समय है तुम अब जाग जाओ

 यह कब तक रहेगी निरक्षरता हममे

 यह कब तक रहेंगे हम औरों से पीछे

 यही तो समय है हमारी प्रगति का

 उठो जन-जन को साक्षर बनाओ

 यही तो समय है तुम अब जाग जाओ ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational