STORYMIRROR

Nitu Mathur

Inspirational

4  

Nitu Mathur

Inspirational

वीर जवान

वीर जवान

1 min
259

नमन मेरे देश के हर सेना के वीर जवान को

नतमस्तक उनकी सेवा, साहस शौर्य शक्ति को,

सौभाग्यशाली हर कोख जिनसे जन्मे ये सपूत

देश रक्षा में सतर्क सदैव देख पराक्रम अभीभूत,

जान हथेली पर लेके लड़ते दिनरात सरहद पर

दुश्मन का कर रहे खात्मा अपनी कुर्बानी देकर,

आओ हम भी कुछ सीखें इनसे मन में ले कर प्रण

करेंगे हर संभव प्रयास देश हित के विकास अनुरुप,

मिट जाए हर दुश्मन वहीं जो देखे अतुल ताकत

मिल जुल बनाए सौहार्द शांति से फल फूलता भारत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational