STORYMIRROR

Manu Sharma

Inspirational

4  

Manu Sharma

Inspirational

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस

1 min
218

हे भारतमाँ में तेरा पुत्र हूँ इस बात का मुझको गर्व है,

आज है स्वतंत्रता दिवस ये हम सभी का पर्व है


तेरी आजादी के लिए माँ अनगिनत ने खून बहाये थे,

तू मुक्त हो कुशासन से बहुत सी माँ ने पुत्र गंवाये थे


न थे हिन्दू न थे मुस्लिम वो सभी तेरे पुत्र थे,

हँसते हँसते चढ़ गए थे फांसी जब चारो ओर शत्रु और शस्त्र थे


कौन भुला सकता है भगतसिंह और आज़ाद की कुर्बानी को,

सुन कर आता जोश खून में झांसी वाली रानी को


उनकी वजह से आज देश में स्वतंत्रता और अमन है,

उनके त्याग बलिदान को आज भी सभी का नमन है


आज भी हर हिंदुस्तानी तेरे लिए लेता ये शपथ है,

तेरी सेवा में प्राण जाए माँ सब अपने पथ पर अग्र हैं


हे भारतमाँ में तेरा पुत्र हूँ इस बात का मुझको गर्व है,

आज है स्वतंत्रता दिवस ये हम सभी का पर्व है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational