STORYMIRROR

Ayush Raj

Inspirational

4  

Ayush Raj

Inspirational

संघर्ष

संघर्ष

1 min
419

संघर्ष भरे हों रास्ते जब, 

मंजिल धुंधली पड़ती हो तब,

न उम्मीद खोना, न साहस छोड़ना, 

काँटों से भरी राह, बस चलते रहना ।


धैर्य रखना, वो मंजर भी आएगा,

आंखें खुशी से नम होगी, 

जब मंजिल करीब पायेगा,

न नींद होगी, 

न खुशी का ठिकाना होगा, 

बस तुम और तुम्हारे सपनों का आशियाना होगा।


तब तुम देख अपने संघर्ष मुस्कुराओगे, '

अतीत की बीती रात से ही तो, 

जीत का घर सजाओगे, 

वो सूरज की चमक भी कुछ अलग होगी, 

टिमटिमाहट भी मलंग होगी।


जब पूरा आसमान तेरे गुण गायेगा,

तब चाँद भी तुझे देख गुनगुनायेगा

ऐसी रात होगी तेरी, 

जब अपने सपने तू करीब पायेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Ayush Raj

Similar hindi poem from Inspirational