शीर्षक:वाह रे मेरे समाज
शीर्षक:वाह रे मेरे समाज
वाह रे मेरे समाज
चरित्र का परिचय हर बार
"स्त्री" ही क्यों देती है?
जबकि
चरित्र को खराब करने का काम
"पुरुष" ही करता है..!
बताइए..?
क्या अकेली "स्त्री"
चरित्रहीन कही जा सकती हैं..?
निरुत्तर..
सी हूँ मैं आज भी..!
उसी पुरुष प्रधान विचार धारा पर
जन्म लेते हैं मन में प्रश्न
शायद निःशब्द रहने को
कहाँ कभी..?
साथ साथ दिया जाता हैं
चरित्र प्रमाण पत्र दोनों को
एक साथ
वाह रे मेरे समाज।
