STORYMIRROR

Bhoomi Srivastava

Inspirational

4  

Bhoomi Srivastava

Inspirational

मेरी किताबें

मेरी किताबें

1 min
230

तकनीकियों की होड़ में पुकारती मेरी किताबें

संगणक में लीन हो तो दहाड़ती मेरी किताबें 


उंगलियों की रफ़्तार में कलम का युग खो गया 

रख सीने पर मोबाइल लगता है जग सो गया


चितिंत है अक्षर अपनी अहमियत की हानि पर

क्यों नज़र नहीं फिरती है पूर्वजों की कहानी पर


ज़रा देर झाड़ लो, निकाल लो धूल को किताबो से 

मिलता है जो खास उसे सोख लो किताबो से 


तकनीकियों की होड़ में पुकारती मेरी किताबें

संगणक में लीन हो तो दहाड़ती मेरी किताबें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational