STORYMIRROR

None None

Inspirational

3  

None None

Inspirational

मदारी डुगडुगी बजा रहा है...

मदारी डुगडुगी बजा रहा है...

1 min
14.3K


मदारी डुगडुगी बजा रहा है

तमाशा सबको ही दिखा रहा है

होता कुछ दिखाता और कुछ है

उल्लू सबको खूब बना रहा है

बिल्लियां मिल-बांट सकती थीं

बंदर चालाक है, लड़ा रहा है

अंधी गली में डाल रखा हमें

गीत निजीकरण के गा रहा है

मुश्किलें देशी, हल देशी होता

हल कहीं और ढूंढा जा रहा है

नशा कभी तो उतरेगा हमारा

'आनंद' गोलियां तो खा रहा है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational