माटी हिंदुस्तान की
माटी हिंदुस्तान की
भारत देश महान की
वीरों के अभिमान की
पावन है माटी हिंदुस्तान की।
गौतम-गांधी और सुभाष की
परिपाटी त्याग और बलिदान की
पावन है माटी हिंदुस्तान की।
जय जवान-जय किसान की
हर मजहब हर इंसान की
पावन है माटी हिंदुस्तान की।
एकता-अखंडता के मिसाल की
अमर दास्तां वीरों के बलिदान की
पावन है माटी हिंदुस्तान की।