STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

क्षमादान

क्षमादान

1 min
224

दान कैसा भी हो

हरेक दान का अपना महत्व है,

मगर क्षमादान तो महादान है।

क्षमादान करना

सबके बस की बात नहीं है,

कहने सुनने में सरल लगता है

मगर क्षमादान 

हर किसी की औकात नहीं है।

हालांकि 

ये इतना मुश्किल भी नहीं है

परंतु क्षमादान देने वाले में 

समुद्र सा विशाल

जिगर होना चाहिए।

शायद इसीलिए ये महादान

हर कोई कर नहीं पाता,

क्षमादान करने वाला

तभी तो महान कहलाता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational