यह मंदिर जो राम का है
यह मंदिर जो राम का है
यह मंदिर जो राम का है
हर भारतीय के काम का है
हिंदू का पूजा स्थल है।
यह सच में भारत का दिल है।
औरों के लिए रोजी-रोटी।
व्यवसाय चले कोटि-कोटि।
हर धर्म के लोग कमाएंगे
जब लाख पर्यटक आएंगे।
बस, रेल, हवाई जहाज रिक्शे
होटल रेस्टोरेंट लखनवी कपड़े।
हस्तशिल्प जूते फल सब्जी
खेल खिलोने लोकल उत्पाद बड़े
हर खास चीज बिक पाएगी
लोगों की किस्मत खुल जाएगी।
जब अर्थव्यवस्था बदलेगी।
दुनिया की सोच भी बदलेगी।
तब नया उजाला छाएगा।
इंडिया भारत बन जाएगा।
पांच सदी तक का प्यासा जन मन
नैनों से चिर प्यास बुझाएगा।
सभी मित्रों के लिए अनंत
शुभकामनाओं के साथ,
सादर जय श्री राम की।