STORYMIRROR

Urmila Prasad

Inspirational

2  

Urmila Prasad

Inspirational

विश्वास

विश्वास

1 min
159

दूर हो या पास हो,

बस आपसी विश्वास हो,

संबंध की डोरी से

वो बंध जाये जो कि खास हो।


हो बसन्त या कोई पतझड़

गर्म दिन या शीत ठिठुरन,

दे सदा दस्तक सदा ही,

हर घड़ी मधुमास हो।


महकती सी जिंदगी हो,

साँस में भी ताज़गी हो,

तू जहां जाए वहाँ के,

समां में भी सुबास हो।


मन की सारी जटिलताएँ

हृदय की सब वेदनाएँ,

सुरभि सी बहती ही जाएँ,

इक अलौकिक न्यास हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational