STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

संस्कार

संस्कार

1 min
310


जीवन सत्कार जहाँ

मानव मानवता उपकार जहाँ

भारत की संस्कृति संस्कार जहाँ

गौरव गरिमा मान जहां।।


सर्वोत्तम व्यक्ति व्यक्तित्व व्यवहार 

जहाँ शीतल मंद मुस्कान बयार जहाँ

शौम्य मृदु संपत पुरुषार्थ जहाँ।।


करतल ध्वनि प्रस्फुल्लित जन

मन समाज दर्पण भविष्य वर्तमान 

जन आकांक्षाओं का सम्यक

संचय संवाद संचार जहां।।


राष्ट्र हित संवर्धन कर्म धर्म

मर्यादा मूल्य निर्माण युवा

चेतना अभिमान अभिनंदन 

गौरव गान जहां।।


चलते जीवन का प्रति पल

मौलिक मूल्यों का चिंतन

परिष्कृत परिणाम जहाँ

संबंधों रिश्ते नातों का सार्थक

संवाद जहां।।


अधिष्ठाता साहित्य मनीषी भाव साहित्य के साहित्यकार

जहाँ।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational