Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Kunda Shamkuwar

Abstract Others

4.3  

Kunda Shamkuwar

Abstract Others

राम

राम

1 min
69


वाल्मीकि के राम...
तुलसी दास के राम...

रामायण के राम...
जनमानस के राम...

मेरे राम...
तेरे राम....

करते करते...
बँट गये राम...

त्रेता युगी राम....
कली युगी राम...

बजरंग के राम... 
शबरी के राम.... 

दशरथ के राम...
कैकेयी के राम...

राज महल में रमते राम...
वनवास गमन करते राम... 

सीता के राम...
लक्ष्मण के राम...

लंका में जाते राम....
लंका से आते राम....

बाबरी के पहले राम....
बाबरी के बाद राम....

रथ यात्रा के राम...
तीर्थ यात्रा के राम...

राम नाम के राम....
राम रहीम के राम....

मुलायम के राम....
कल्याण के राम....

मुरली मनोहर के राम....
लाल कृष्ण के राम....

उमा गोविंद करते राम....
नमो नमो में रंगते राम....

मस्जिद में रहते राम...
मन्दिर में विराजते राम...

न्याय को तरसते राम...
सियासत में सहमते राम...

कण कण में है राम...
हर घर में रहते राम...

जय सिया राम...
जय श्री राम....

ढूँढोगे राम....
मिलेंगे राम....

नाथूराम में बसते राम...
ग़ांधी के अंतिम हे राम...

अग्निपरीक्षा लेते राम....
मर्यादा पुरुषोत्तम राम....







Rate this content
Log in