STORYMIRROR

निखिल कुमार अंजान

Others Tragedy

3  

निखिल कुमार अंजान

Others Tragedy

मोहब्बत

मोहब्बत

1 min
14K


किसी को ख़ुदा मान के क्या झुक गए

किसी की मोहब्बत देख क्या रुक गए

पैगाम जिंदगी का समझ क्या पढ़ गए

साहब हम तो ख़ुद की खुदी से हट गए


माना कि ख़ुदा का दिया है हमने उसको दर्जा

फिर क्यों रहमत के लिए तरसे उसका बंदा

आस जो अब हम लगाए तो उसमे ग़लत है क्या

नज़रे मिला के नज़रे न मिलाए तो उसकी रज़ा है क्या..


मोहब्बत को हमने जब तलक न गले लगाया

सुकून से भरे हर पल और चैन का था साया

मैं तो अपनी ही खुदी से हट गया

मोहब्बत देख उसकी क्यों रुक गया..


ग़लती की ये हमने पैगाम जिंदगी का समझ पढ़ गए

माना था जिसको ख़ुदा उसके हाथों ही लुट गए

चिट्ठी किसी और की अपनी समझ पढ़ गए

लुटना तो था ही देख उसको जो ठिठक गए...


मोहब्बत का दरिया कुछ ऐसा ही होता है

हँसी आती है ज़बां पर और दिल रोता है

लेकिन साहब यँहा थोड़ा टिवस्ट है

ये जो दिल है ना बच्चे का सा होता है

कल फिर किसी और टॉफी को पाने के लिए

हाथ फैलाए खड़ा होता है...


Rate this content
Log in