दीवाना
दीवाना
हम दीवानों ने लिखा है
नाम तेरा
रंग दूं लहू से
है ईमान मेरा
देकर जिगर तुम को
बना है हिंदुस्तान मेरा
न बाट मजहबों में
है जान मेरा
कहता कतरा कतरा लहू का
नाम तेरा
खुशी से रखेंगे आबाद
है भारत महान मेरा
जब भी आफत आई है
हमने हाथ बढ़ाई है
न देखते अपने पानी को
झोक देते जवानी है
हम लाल हैं अपनी भूमि के
रचते कर्मों से कहानी है
झूठी नहीं है बात मेरी
रचते अपनी जवानी है।
