STORYMIRROR

Ishita Chauhan

Abstract

3  

Ishita Chauhan

Abstract

भारत

भारत

1 min
277

यह गाँधी के सपनों का भारत है,

यह वीर भगत का है अभिमान,

यह लक्ष्मी बाई की झाँसी है,

यह तिलक का है जन्मसिद्ध अधिकार।


यह रसूलन बाई की ठुमरी है,

यह गौहर जान का दादर,

यह शहनाई बिस्मिल्ला खाँ की,

यह है रविशंकर का स्वर।


यह अर्जुन का कुरुक्षेत्र है,

यह अयोध्या श्री राम चंद्र की,

यह बुद्ध की कर्म भूमि है,

यह है मीरा की भक्ति।


यह मुमताज़ का ताज महल है,

यह राणा का है अभिमान,

यह अशोका का विजय गीत है,

यह वीर रज़िया सुल्तान।


यह कलाम का ख्वाब है,

जो बसता है जन-गण में।

यह टैगोर की कविता है,

अमृत है जिसके प्रति कर्ण में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Ishita Chauhan

भारत

भारत

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Abstract