STORYMIRROR

Jyoti Swami

Children

4  

Jyoti Swami

Children

चिड़ा चिड़िया के जिंदगी में खुशियां लौट आयी

चिड़ा चिड़िया के जिंदगी में खुशियां लौट आयी

1 min
550

कल मम्मी के घर गयी। मम्मी बड़ी उदास दिखी। मैंने पूछा क्या हुआ तो बताया। चिड़ा चिड़िया दोनो बाथरूम रोशनदान में घर बना के रहने लगे। पर अभी चिड़ा औऱ चिड़िया दोनो परेशान रहने लगे हैं। चिड़ा वॉशबेसिन के कांच में अपनी छवि देखता और उस टोंटी पर बैठकर दिन भर कांच में शक के मारे चोंच मारता रहता कि दूसरा चिड़ा उस कांच में रहता है।सुबह से लेकर रात तक उसकी यही दिनचर्या बन गयी। न खाना पीना न चिड़िया के साथ समय देना।

कल मैने टोंटी के ऊपर आधे कांच को ढक दिया। लेकिन चिड़े ने उड़ उड़ कर सुबह से ही फिर कांच में चोंच मारने का प्रक्रम जारी रखा। आखिर वॉशबेसिन के पूरे कांच को मैंने पतले गत्ते व टेप से ढक दिया। आज फिर चिड़े ने दो बार वॉशबेसिन के पास आकर देखा और ख़ुश होकर उड़ा और चिड़िया के पास बैठकर दाना खाया। आज वापिस उनकी जिंदगी में खुशियां लौट आई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Children