STORYMIRROR

ravindra kumawat

Others

4  

ravindra kumawat

Others

योग

योग

1 min
202

भारत की पड़ताल और जीवन का विस्तार योग है।

कड़ी तपस्या से उजागर अद्भुत सा आविष्कार योग है।।


जीवन और मृत्यु के भेद में 

निर्मल मन की आस योग है 

तन-मन -बल-बुद्धि से तारतम्य में 

निरोगी काया में सबसे खास योग है

 दैनिक जीवन की अध्यात्म से मुलाकात में

 मानव का ईश्वर पर विश्वास योग है 

जो कुछ भी हो चाहे औरों के पास 

पर भारत के तो पास योग है

भारत की पड़ताल और जीवन का विस्तार योग है।

कड़ी तपस्या से उजागर अद्भुत सा आविष्कार योग है।।


आम से लेकर महान दीनबंधु की दिनचर्या में 

सुखी जीवन जीने का ज्ञान योग है

बस थोड़ी सी ही शारीरिक हलचल में 

बुद्धि और लम्बी आयु का वरदान है 

मन की चंचलता में, तन के लचीलेपन में 

शांत स्वभावी मानव का आत्मसम्मान योग है 

मनुष्य से अध्यात्म तक, देश से जहान तक 

सम्पूर्ण विश्व महान में भारत स्वाभिमान योग है 

भारत की पड़ताल और जीवन का विस्तार योग है।

कड़ी तपस्या से उजागर अद्भुत सा आविष्कार योग है।।


अनेकों आसनों के रूप में 

मानव की एकाग्रता का संचार योग है 

कोशिकाओं के पुनर्जन्म में 

हर पल फुर्ती भरा सूर्य नमस्कार योग है 

अन्तर्धान से पवित्र तन-मन में 

'पतंजलि' से मिली ऊर्जा का संचार योग है 

स्वस्थ काया और मन की शांति के लिए 

भारत को ईश्वर से मिला प्रेमयुक्त संस्कार योग है 

भारत की पड़ताल और जीवन का विस्तार योग है।

कड़ी तपस्या से उजागर अद्भुत सा आविष्कार योग है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन