STORYMIRROR

ravindra kumawat

Others

3  

ravindra kumawat

Others

भारत सुंदर , भारत सुंदर

भारत सुंदर , भारत सुंदर

1 min
605

सुन्दर , 

अति सुन्दर ....

प्यार , दुलार , परिवार सुन्दर 

सारे जहान से प्यारा संस्कार सुन्दर 

सार सुन्दर, सरोकार सुन्दर 

मधुशाला , बागवान सुन्दर 

आवाज की मल्हार सुन्दर 

यहाँ का हर एक दृश्य 

और उनका सुक्ष्म अवतार सुन्दर 

संधि सारे जगत की

इसकी भाषा का भावार्थ सुन्दर 

प्राचीन पवित्र पुराण सुन्दर 

सुन्दर संस्कृत , हिन्दी सुन्दर 

भारत सुन्दर ,

भारत सुन्दर ....


सुन्दर , 

अति सुन्दर ....

वेद , शास्त्र , साहित्य सुन्दर 

सुविचारकों के उपन्यास सुन्दर 

कहानी सुन्दर कविता सुन्दर 

पद्य - दोहा - श्लोक - मंत्र सुन्दर 

संगीत मय संसार सुन्दर 

यहाँ की हर एक नृत्य कला

और उनकी परम्परागत विचारधारा सुन्दर 

जननी सारी भाषाओं की संस्कृत 

इसकी बोलचाल का पुरूषार्थ सुन्दर 

इतिहास - भुगोल , पौराणिक काल सुन्दर 

सुन्दर उदाहरण , आदर्श सुन्दर 

भारत सुन्दर ,

भारत सुन्दर ....


सुन्दर , 

अति सुन्दर ....

गांव , खेत , किसान सुन्दर 

बुद्धिमान महापुरुष , ज़िन्दादिल आम इंसान सुन्दर 

पहाड़ सुन्दर , नदियाँ सुन्दर 

वनो की कल-कल , झरनों की झर-झर सुन्दर 

यहाँ का हर एक राज्य ,

और उनकी हर खास बात सुन्दर 

देवी-देवता , राजे-महाराजे सुन्दर 

विचित्रता , विभिन्नता मे एकता की मिसाल ,

स्थायित्व का यथार्थ सुन्दर 

सुन्दर महाभारत , रामायण सुन्दर 

सुन्दर आज , आधुनिक काल सुन्दर 

भारत सुन्दर!

       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन