नए साल में प्रण उठाएं
नए साल में प्रण उठाएं
नए साल में ये प्रण उठाएं,
आपस में भाईचारा निभाएं।
जात पात का भेद भुलाएं,
मिलकर हर एक कदम उठाएं।
अपने फर्ज़ को हम निभाएं,
देशभक्ति की जोत जगाएं
सच्चाई की राह अपनाएं,
लालच को खुद से दूर भगाएं।
शांति से अपना जीवन गुज़ारें,
झगड़ों से खुद को बचाएं।
भ्रष्टाचार से खुद को छुड़ाएं,
संतोष की ज्योति मन में जलाएं।
देश की संपत्ति को बचाएं,
आपसी दुश्मनी को भुलाएं।
पर्यावरण को हम बचाएं,
पेड़ पौधों को हम लगाएं।
देश की बेटियों को बचाएं,
नारी को सुरक्षित हम बनाएं।
स्वदेशी को दिल से अपनाएं,
अपने देश को आगे बढ़ाएं।