STORYMIRROR

Sandhya Sharma

Others Children

4  

Sandhya Sharma

Others Children

माँ का आँचल

माँ का आँचल

1 min
552

ओढ़ बुझाई भूख पेट की,

था वो ममता का आँचल।


नींद भरी अंखियों में जब भी,

ओढ़ सो गया, ममता का आँचल।


अश्रु प्रवाहित हुए नयन से,

लगा पोंछने ममता का आँचल।


बचपन का स्नान अनोखा,

पोंछे बदन, ममता का आँचल।


डांट डपट चाहे लगे कहीं भी,

छुपने को ममता का आँचल।


पूजा पाठ की हर बेला में,

सर पर था ममता का आँचल।


चोट लगे और खून बहे, तो,

फाड़ बाँधती ममता का आँचल।


इस आँचल की अद्भुत खुशबू से,

महके हर बच्चे का बचपन।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन