STORYMIRROR

Niraj Pandey

Others

4  

Niraj Pandey

Others

इश्क

इश्क

1 min
169

रूहानी सा इश्क, अनमिट कहानी सा इश्क 

दरिया तूफानी सा इश्क, गंगा के पानी सा इश्क 


अल्हड़ जवानी सा इश्क, मौसम-ए-सुहानी सा इश्क 

जीने की तमन्ना सा इश्क, पागल दीवानी सा इश्क 


आँख के काजल सा इश्क, पाँव के पायल सा इश्क 

चाहत के रंग सा इश्क, जीने की उमंग सा इश्क


बरसते बादल सा इश्क, अदाओं से घायल सा इश्क 

बाग के फूलों सा इश्क, सावन के झूलों सा इश्क 


गोकुल की गलियों सा इश्क, ग्वालों की नादानी सा इश्क 

प्यासे की प्यास सा इश्क, गोकुल के रास सा इश्क 


सती के त्याग सा इश्क, भोले के बैराग सा इश्क 

मीरा की भक्ति सा इश्क, राधा की इच्छा शक्ति सा इश्क


माँ की प्यारी बात सा इश्क, सर पे पिता के हाथ सा इश्क 

बहन के प्यार सा इश्क, भाई के साथ सा इश्क 


दोस्तों के मेल सा इश्क, संग खेले हर खेल सा इश्क

बिन इश्क के ये जग है अधूरा, इस जग को पूरा करता है इश्क


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन