STORYMIRROR

Dr. Poonam Gujrani

Others

4  

Dr. Poonam Gujrani

Others

गुल गुलशन गुलफाम गुलाबी

गुल गुलशन गुलफाम गुलाबी

1 min
256

तेरे संग हर शाम गुलाबी

आंखों का पैगाम गुलाबी।


मेरे मन को तू भाया है

लगता तेरा नाम गुलाबी।


नाम तिरा लिखा है दिल पे

सपनों का अंजाम गुलाबी।


बांहों में चन्दा सोया है

मेरे चारों धाम गुलाबी।


अपनी जोड़ी सबसे सुंदर

राधा का है श्याम गुलाबी।


अब रंगीन करो महफ़िल को

'पूनम' पढ़ खैयाम गुलाबी।


इश्क जिसे हो जाए 'पूनम'

गुल गुलशन गुलफाम गुलाबी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन