STORYMIRROR

Raja Singh

Others

2  

Raja Singh

Others

अजन्मा प्रतिकार

अजन्मा प्रतिकार

1 min
102

मेरे भीतर

जन्म ले रहा है एक भ्रूण

इसका पालन पोषण

मेरा शरीर नहीं

वरन करता है

मेरा कुंठित मन

और

कुंठित मन का अधार है

बेकारी, भुखमरी,भ्रष्टाचार

और अन्याय तथा शोषण का

फैला हुआ साम्राज्य.

अगर हालत यही रहे तो

भ्रूण बनेगा शिशु ,

और शिशु से जवान

जो फिर

शब्द न देकर

देगा रक्त या लेगा रक्त

इस असहनीय व्यवस्था का

इससे व्यवस्था

टूटे या न टूटे, मगर

एक गूंज होंगी

जो इस देश की

गूंगी,बहरी,एवं अंधी

सत्ता सुनेगी ;

और महसूस करेगी

इस देश की

शोषित मानवता

अपने शोषण को .

                                       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन