STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Others

4  

संजय असवाल "नूतन"

Others

अगर महसूस कर सको तो करो..!

अगर महसूस कर सको तो करो..!

1 min
431

अगर महसूस कर सको तो महसूस करो

इन गहराती काली घटाओ को

इन बरसते मदमस्त बादलों को

उस सोंधी सोंधी मिट्टी की खुशबू को 

इन झूमते नाचते भीगे पेड़ों को

अगर महसूस कर सको तो करो।


उन खिलती चटकती रंगीन कलियों को

उन मुस्कराते पेड़ों की हरी टहनियों को 

उन पक्षियों के मीठे कलरव को

उन मंडराते भौंरों के मधुर गुंजन को

अगर महसूस कर सको तो करो ।


इस बहती हवा के सरगम को

उन नदियों के पानी के कल कल को

इस सन्नाटे में गहरी खामोशियां को

वो दूर बजती मंदिरों की घंटियों को

अगर महसूस कर सको तो करो।


इस सूरज की पहली किरणों को

उस चांद की श्वेत चांदनी को

उन तारों के बडे़ झुरमुटों को

इस अंधेरे में चमकते जुगनुओं को

अगर महसूस कर सको तो करो।


इन मासूम अदाओं की मुस्कान को

इन नादान बलखाती जुल्फों को

उस गोरी के सुर्ख गुलाबी गालों को

उन पांव में छनकती पायलों को 

अगर महसूस कर सको तो करो।


उस माथे पे सजी सुंदर बिंदी को

उन कानों में चमकते बुंदों को

इन हाथों में खनकते कंगनों को

इस दिल में बढ़ी धड़कनों को

अगर महसूस कर सको तो करो।


उस मीरा के निश्छल प्रेम को

इस कन्हैया की अलबेली अठखेलियों को

उस विरह वेदना में घायल विरहनी को

इन नैनों में सजे हसीं ख्वाबों को

अगर महसूस कर सको तो करो।


वो किसी अपने के लंबे इंतजार को

वो इस जिंदगी के हर ठहराव को

वो रोती भीगी भारी पलकों को

वो आने वाले सुनहरे कल को

अगर महसूस कर सको तो करो।



Rate this content
Log in