STORYMIRROR

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Others

3  

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Others

आना तुम

आना तुम

1 min
230

बादल जल्दी आना तुम

रिमझिम बरसा लाना तुम

गर्मी ने है खूब सताया

ठंडी हवा को है तरसाया

सबके ऊपर छा ना तुम

आना..


बिजली चमचम चमकेगी

डाल-डाल को चूमेगी

गड-गड कर के शोर मचाना

पेड़ों को नहलाना तुम

आना..


ताल-तलैया भर जाना

नदिया फिर गाए गाना

दादुर, मोर, पपिहा बोले

कानो में सारे रस घोले

सब का मन हरसाना तु

आना..


पप्पू, चिंटू सब इतराए

कागज़ की हम नाव बनाए

नदी सड़क पर लाना तुम

आना..


मम्मी, पापा, दादा, दादी

साथ में गाए राग मल्हार

जोर की बारिश लाना तुम

आना..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन