STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Others

3  

Kunda Shamkuwar

Others

शब्दों के गुनाह

शब्दों के गुनाह

1 min
256

बिंदास

बोल्ड 

बिजली

बेहया

बाज़ारू

बदचलन

बदतमीज

बाँदी

बेखौफ

बग़ावती


आप को भी इनको पढ़कर लगा होगा कि ये सारे सिर्फ शब्द है,नहीं?

ये सिर्फ शब्द नहीं है।ये तो अहसास है।लेकिन इनके मायने हर किसी के लिए अलग है।क्या ये शब्द किसी आदमी के लिए प्रयोग होते हुए देखा है आपने? कभी नहीं,उनके लिए तो शब्द एकदम जुदा होते है।

क्या ऐसा नहीं लगता है कि औरतों के लिए कुछ अलग ही शब्द बनाये गए है?

औरत अगर आजाद खयाल हो तो क्या कहने? झट से वह बेहया बन जाती है।

औरत अपने मन माफ़िक जिंदगी बिताना चाहे तो यही शब्द उसे बिंदास,बाज़ारू या फिर बोल्ड का तमगा दे देते है।अगर वह किसी के काबू में नहीं आये या उसके 'साथ' नहीं जाए तो बदचलन, बग़ावती और बदतमीज बन जाती है।

अगर औरत समर्पण कर देती है तो झट से वह बाँदी बन जाती है।

आपने कभी किसी औरत को बेख़ौफ़ होकर जीते देखा है?शायद नहीं।

है ना ये अजीब सी बात?

क्या ये शब्द ही औरत के गुनहगार नहीं होते है जो उसे एक दायरे में सिमटने का जब तब हुक्म देते रहते है?


Rate this content
Log in