ब्यौली (दुल्हन)
ब्यौली (दुल्हन)
1 min
272
पालकी के भीतर से उठकर
ब्यौली (दुल्हन)
आ गई है कार के भीतर।
अपने पिता के घर से सीधे
ब्यौली
आ गई है शहर के होटल में।
अपने साथ गुण, चरित्र, संस्कार
लाना छोड़कर ब्यौली
ला रही है खोई हुई देह
भटकी हुई सोच
और मरी हुई आत्मा
ब्यौले (दूल्हे) के लिए।